UP Election 2022 : BJP ने निकाला प्रचार का अनूठा तरीका | Hindi News
ABP Ganga | 23 Jan 2022 08:13 PM (IST)

एक तरफ चुनाव आयोग ने जहां रैलियों सभाओं पर 31 जनवरी तक रोक लगाई है तो वहीं बीजेपी ने प्रचार का नया तरीका निकाला है। जिसमें पार्टी के 5 कार्यकर्ता शहर के प्रमुख चौराहों पर हाथ में प्लेकार्ड लेकर खड़े होते हैं... कल जहां अनुराग ठाकुर कल लखनऊ की सड़कों पर प्ले कार्ड लेकर खड़े दिखे थे... तो वहीं आज सुबह-सुबह कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक बापू भवन चौराहे पर हाथ में प्ले कार्ड लेकर खड़े नजर आए इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना भी साधा।