UP Election 2022 : आज मैनपुरी के करहल से पर्चा भरेंगेAkhilesh Yadav
ABP Ganga | 31 Jan 2022 09:24 AM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख बेहद नजदीक है. ऐसे में तमाम पार्टियों के उम्मीदवारों द्वारा अब नामांकन (Nomination) दाखिल किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार यानी आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. अखिलेश यादव के साथ सपा के अन्य उम्मीदवार भी आज नामांकन दाखिल करेंगे.