Twin Tower Blast: नोएडा में ट्विन टावर का 14वें फ्लोर पर किया गया ट्रायल ब्लास्ट, ऐसा था मंजर..
ABP Ganga | 10 Apr 2022 05:32 PM (IST)

नोएडा में ट्विन टावर के ट्रायल ब्लास्ट का काम पूरा हुआ। 14वें फ्लोर पर ट्रायल ब्लास्ट किया गया । 22 मई को ट्विन टावर धराशायी होगा। नोएडा के सेक्टर 93 स्थित ट्विन टावर को गिराने की कवायद तो शुरू हो गई है, लेकिन इसके आस-पास अलग-अलग सोसायटियों में करीब 1500 परिवार रहते हैं. ट्विन टॉवर से मात्र 9 मीटर की दूरी पर स्थित सोसायटी है, सुपरटेक एमरल्ड सोसायटी. इस सोसायटी में करीब 650 परिवार रहते हैं और आजकल सबकी जुबान पर एक ही चर्चा है कि जब टॉवर गिराया जाएगा तो इनके घर का क्या होगा? कुछ निवासियों के जेहन में डर और बेबसी है तो कुछ निवासी ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि RWA की देखरेख में उनके घर को कोई नुकसान नहीं होगा.