Devasthanam Board को लेकर तीर्थ-पुरोहितों का मेगा-प्लान, करेंगे मंत्रियों का घेराव | Uttarakhand
ABP Ganga | 23 Nov 2021 10:12 AM (IST)

उत्तराखंड में एक बार फिर देवस्थानम बोर्ड को लेकर विरोध तेज होने लगा है. आज तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने को लेकर
देहरादून में मंत्रियों के आवास घेरेने का कार्यक्रम रखा है. आज तीर्थ पुरोहित मंत्रियों के आवास का घेराव करेंगे. मंत्रियों के घेराव को लेकर आज के दिन का चुनाव करना भी तीर्थ पुरोहितों की रणनीति का बड़ा हिस्सा है. दरअसल आज प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक होनी है और तीर्थ पुरोहितों ने इसीलिए आज के दिन मंत्रियों के आवास घेरने का कार्यक्रम रखा है. चार धाम के तीर्थ पुरोहित कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों का आवास घेरने पहुंचेंगे, ताकि देवस्थानम बोर्ड को लेकर बैठक में सरकार पर दबाव बढ़ाया जा सके और बोर्ड को भंग करने पर प्रस्ताव लाया जा सके.