यूपी में एक बार फिर सुनील बंसल की एंट्री, Loksabha चुनाव पर BJP कर रही बड़ी तैयारी
ABP Ganga | 02 Mar 2023 08:54 AM (IST)

2024 Loksabha Election : यूपी में एक बार फिर सुनील बंसल की एंट्री हो रही है... बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी में लगातार 8 सालों तक संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल आज लखनऊ आएंगे... लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एक बड़ी बैठक करेंगे, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मिशन-80 का लक्ष्य रखा है. मतलब 80 में से 80 सीटें जीतने की रणनीति पर पार्टी काम कर रही है. सुनील बंसल को राष्ट्रीय स्तर पर हारी हुई सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है. जिसमे उत्तर प्रदेश की बीजेपी की हारी हुई 14 सीटों के लोकसभा प्रभारी और विस्तारकों की बैठक बुलाई है, जिसमें ये चर्चा होगी कि आखिर इन सीटों को कैसे जीता जाए?