सपा विधायक Irfan Solanki बढ़ गई टेंशन, अब क्या करेंगे सपा विधायक ?
ABP Ganga | 09 Nov 2022 10:17 PM (IST)

समाजवादी सियासत के लिहाज से कानपुर...अखिलेश यादव के लिए बड़े रणनीतिक सेंटर में एक है। चाहे समाजवादी बस यात्रा हो या बड़ी चुनावी मुहिम की शुरूआत का मौका हो....अखिलेश कानपुर जरूर जाते हैं...और जब भी कानपुर पहुंचते हैं...उनके साथ इरफान सोलंकी साए की तरह मौजूद रहते हैं। इरफान सोलंकी सपा के युवा विधायकों की उस ब्रिगेड में शामिल हैं...जिसकी अखिलेश से बेहद करीबी है। पार्टी के फायर ब्रांड नेताओं में इरफान की गिनती होती रही है। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है..और इसमें उनकी जमीन मजबूत है...इसी वजह से सपा इरफान पर इस एक्शन को लेकर मुखर है