Supriya Shrinate के 'कायर' वाले बयान पर RPN Singh का पलटवार, बोले- 'भगवान उनको सद्बुद्धि दे'
ABP Ganga | 25 Jan 2022 05:32 PM (IST)

आरपीएन सिंह के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद यूपी की सियासत में हलचल बढ़ गई है. वहीं, कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी इस मामले में खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इन सब के बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत चर्चा में आ गई हैं. आरपीएन सिंह के बीजेपी में जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने पार्टी छोड़ने वालों को कायर कहा था. जिसके बाद अब आरपीएन सिंह ने सुप्रिया श्रीनेत के इस बयान का जवाब दिया है.