Republic Day 2022: राजपथ पर देश की ताकत और संस्कृति की भव्य परेड का आयोजन, देखिए और क्या होगा खास ?
ABP Ganga | 26 Jan 2022 08:23 AM (IST)

देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर हर साल की तरह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में देश की ताकत और संस्कृति की एक भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।
सुबह 10.05 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव, अजय कुमार और तीनों सेना अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।