Ramcharitmanas Row: सपा नेता का स्वामी पर बड़ा बयान, राम पर गलत बोलने वाला समाजवादी नहीं
ABP Ganga | 12 Feb 2023 12:01 PM (IST)

सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मोर्या के खिलाफ खोला मोर्चा। कहा श्रीराम के चरित्र पर टिप्पणी करने वाला न तो सनातनी हो सकता है और न ही समाजवादी हो सकता है वो सिर्फ एक विक्षिप्त प्राणी हो सकता है। जब भी कोई राम के चरित्र पर या धर्म के आस्थाओं पर कुठाराघात करने का काम करेगा मैं उसके विरोध में सबसे पहले सीना तानकर खड़ा हो जाऊंगा जिस व्यक्ति ने ऐसा कहा है उस व्यक्ति को भगवान सद्बुद्धि दे। ये मेरा दुर्भाग्य है कि वो मेरे दल का नेता है और मेरे दल का प्रतिनिधित्व कर रहा है