रायबरेली जहरीली शराब मामला: घटनास्थल से ग्राउंड रिपोर्ट, जानिए कैसे हुई पूरी घटना
ABP News Bureau | 26 Jan 2022 02:47 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शराब पीने से अलग-अलग गांव के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों की हालत खराब बताई जा रही हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है जहां सोमवार को गांव के ही रामधनी के यहां पारिवारिक कार्यक्रम था जिसमें कई लोग शामिल हुए थे. यहां पर कुछ लोगों ने शराब पी, जिसे सरकारी ठेके से खरीदा गया था. जिसके बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. घटना की खबर लगते ही मंडलायुक्त लखनऊ, आईजी रेंज लखनऊ, समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.