मोबाइल खरीदने गए शख्स के पैसे पड़ गए कम, तो दुकानदार के साथ किया ये काम
ABP Ganga | 28 Sep 2022 03:23 PM (IST)

Pilibhit News : दबंगों ने मोबाइल दुकान में घुसकर की मारपीट. मारपीट की घटना CCTV में कैद. थाना बरखेड़ा क्षेत्र के पौटा कलां गांव की घटना. सूचना पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच कर पीड़ित दुकान की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया. दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया. दरअसल आरोपी मोबाइल खरीदने पहुंचा था...लेकिन उसके पैसे कम पड़ गए..दुकानदार ने मोबाइल देने से मना किया..तो अपने साथियों को बुलाकर दुकान पर हमला कर दिया...दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ भी की...