Omicron Alert! यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 383 नए केस मिले
ABP Ganga | 02 Jan 2022 08:25 AM (IST)
प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश में फिर से पिछली मई और जून जितने मामले मिलने लगे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। संक्रमण का ग्राफ इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि महज एक सप्ताह में प्रदेश में 1124 नए कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। बीते 24 घंटे में 383 नए कोरोना केस मिले हैं।