Varanasi: Kashi Vishwanath Corridor का 95% काम पूरा, PM Modi करेंगे जल्द उद्घाटन
ABP Ganga | 03 Dec 2021 08:37 AM (IST)

वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसी वजह से बचे काम को काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में जानिए किन मायनों में ये कॉरिडोर खास माना जा रहा है। इस कॉरिडोर के आने से कैसे बदलेगी काशी की रूपरेखा।