Omicron के बढ़ते खतरे के बीच उत्तराखंड में Night Curfew, जानिए और क्या बदला ? Coronavirus
ABP Ganga | 31 Dec 2021 11:49 AM (IST)
उत्तराखंड में कोरोना के नये वेरिएंट के कारण 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा है। रात 11 बजे के बाद किसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित ना करने के निर्देश जारी किये गये हैं। जिसका असर मसूरी और अन्य पर्यटन स्थलों पर साफ तौर पर देखा जा रहा है। नए साल से एक दिन पहले मसूरी में काफी भीड़ हो जाती थी लेकिन इस बार मसूरी के मुख्य बाजार माल रोड भी पर्यटकों की काफी कम संख्या देखी जा रही है। कई ऐसे पर्यटक हैं जो मायूस होकर अपने घर भी जा रहे हैं। हालांकि कुछ पर्यटक मसूरी के ठंडे मौसम का लुफ्त उठाते भी दिखे। पर्यटकों की कमी के कारण व्यापार भी असर पड़ा है। जिससे दुकानदार परेशान दिखे ।