UP Elections 2022: चुनावी मोड में आईं Mayawati, बुलाई अहम बैठक| Hindi News
ABP Ganga | 23 Dec 2021 09:21 AM (IST)

यूपी चुनाव को लेकर मायावती ने अभी तक पूरे पत्ते नहीं खोले हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा लगातार चुनावी कार्यक्रमों में जुटे हैं। तो मायावती फिलहाल संगठन पदाधिकारियों संग यूपी फतह की रणनीति पर काम कर रही हैं। आज मायावती ने पार्टी दफ्तर पर अहम बैठक बुलाई है।