जानिए Harak Singh Rawat की नाराजगी की असल वजह क्या है? | Uttarakhand Prime
ABP Ganga | 25 Dec 2021 02:40 PM (IST)

अब आपको बताते हैं कि हरक सिंह की नाराजगी की बड़ी वजह क्या थी। दरअसल हरक सिंह रावत की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव खारिज हो गया था। इसी से खफा होकर हरक सिंह रावत कैबिनेट मीटिंग को बीच में छोड़कर चले गए थे। सरकार को तर्क था कि एक जिले में दो मेडिकल कॉलेज नहीं हो सकते हैं, क्योंकि पौड़ी जिले में पहले ही मेडिकल कॉलेज है इसलिए दूसरा कॉलेज नहीं बन सकता है। मगर हरक सिंह रावत की नाराजगी के बाद आखिरकार सीएम धामी ने फैसला लिया है कि
मेडिकल कॉलेज के लिए 10 से 20 करोड़ रुपए अनुदान राशि जारी की जाएगी।