Kisan Andolan: 29 नवंबर को किसानों का संसद घेरो प्लान, Naresh Tikait ने दिया बड़ा बयान
ABP Ganga | 18 Nov 2021 10:06 AM (IST)

मुज़फ्फरनगर में किसानों की राजधानी के नाम से विख्यात कस्बा सिसौली के किसान भवन पर बुधवार यानी 17 नवम्बर को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई.. जिसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। पंचायत में 22 नवम्बर को लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत और 26 नवंबर को किसान आंदोलन के धरने को एक साल हो जाने पर वर्षगांठ मनाए जाने और 29 नवंबर को संसद का घेराव करने के मुद्दे पर चर्चा की गयी। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमारा मुकाबला एक ऐसी सरकार के साथ में है.. जो अपनी जिद पर अड़ी हुई है। ये सरकार किसानों की मांगों को न मानते हुए उन्हें आज बॉर्डर पर एक साल से बैठाए हुए हैं। सरकार का ये जिद्दी रवैया एक तानाशाह सरकार को दर्शाता है।