Jayant Chaudhary ने ठुकराया BJP का ऑफर, ट्वीट कर दिया जवाब| Hindi News
ABP Ganga | 26 Jan 2022 10:42 PM (IST)

जयंत चौधरी ने भाजपा के साथ जाने के ऑफर को ठुकरा दिया है। जयंत चौधरी ने कहा है कि, भाजपा को उन 700 से ज्यादा किसान परिवारों को न्योता देना चाहिए जिन्होंने अपने सदस्यों को किसान आंदोलन के दौरान खो दिया। जयंत चौधरी ने ट्वीट कर भाजपा के ऑफर का जवाब दिया।