IT Raids: लगातार 5वें दिन पम्पी जैन के घर छापेमारी जारी, कई संदिग्ध दस्तावेज और ज्वेलरी बरामद
ABP Ganga | 04 Jan 2022 07:56 AM (IST)

समाजवादी इत्र बनाने वाले और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन पम्पी को आयकर विभाग ने कस्टडी में ले लिया है। पम्पी जैन से करीब 11 घंटे की पूछताछ के साथ ही आईटी टीम ने अतुल जैन और अनुज जैन के घर पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग की टीम कानपुर से लेकर निकल गई है। बता दें कि पम्पी जैन के घर पर 5 दिन से आईटी की कार्रवाई जारी है और अब भी उनके भाई से आईटी टीम पूछताछ कर रही है।