2024 की रेस में कितनी मजबूती से दौड़ेगा तीसरा मोर्चा ? | Jayant Chaudhary on 2024 Election Alliance
ABP Ganga | 22 Jun 2023 04:32 PM (IST)

23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक होने वाली है. लेकिन इस बैठक से पहले जयंत चौधरी की चिट्ठी ने सियासी हलचल पैदा कर दी है. तो वहीं पटना में लगे केजरीवाल के पोस्टर से कई सवाल उठ रहे हैं. पोस्टर में केजरीवाल की फोटो तो है लेकिन नीतीश कुमार की फोटो नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि गठबंधन में कितनी एकता है. गठबंधन कितना मजबूत है ? 24 की रेस में कितनी मजबूती से दौड़ेगा तीसरा मोर्चा ?