Premchand Agarwal ने युवाओं का हक छीना, अब Harak Singh Rawat ने खोला मोर्चा
ABP Ganga | 04 Oct 2022 01:31 PM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा में नेताओं के चहेतों को नियुक्ति देने के मामले में अब पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भी धामी सरकार में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ...हरक ने कहा कि विधानसभा में भर्ती मामले को लेकर नैतिकता के आधार पर प्रेमचंद्र अग्रवाल को दे इस्तीफा देना चाहिए....ये उत्तराखंड का दुर्भाग्य हैं कि प्रेमचंद अग्रवाल अभी मंत्री बने हुए हैं।प्रेमचंद्र अग्रवाल को भाजपा केंद्रीय आलाकमान की तरफ से अब तक हटा देना चाहिए क्योंकि विधानसभा में हुई भर्ती के जिम्मेदार हैं...