Harak Singh Rawat पर क्यों हुई कार्रवाई ? सामने आई चौंकाने वाली वजह । Uttarakhand Election 2022
ABP Ganga | 17 Jan 2022 01:09 PM (IST)

उत्तराखंड में एक बार फिर सियासी उठापटक शुरू हो चुकी हैऔर इस बार फिर से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत वजह बन कर सामने आए हैं। दरअसल हरक सिंह रावत को धामी सरकार ने बीते रविवार को बर्खास्त कर दिया है तो वहीं इसके बाद भाजपा ने हरक रावत को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत लगातार लैंडसाउन सीट से अपनी बहू अनुकृति के लिए भाजपा संगठन से टिकट की मांग कररहे थे। जिसको लेकर वो पार्टी आलाकमान पर भी दबाव बढ़ा रहे थे। भाजपा से इनकार के बाद कहा जा रहा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के संपर्क में थे। उनकी इसी हरकत की वजह से धामी सरकार ने उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया और भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।