हॉरर किलिंग से दहला Greater Noida, प्रेमिका के भाइयों ने पत्थर से पीट कर की प्रेमी की हत्या
ABP Ganga | 20 Dec 2021 06:10 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। फतेहपुर के रहने वाले प्रेमी युगल जब घूमने के लिए ग्रेटर नोएडा आए तो प्रेमिका के भाई भी पीछा करते हुए पहुंच गए। बात करने के बहाने से झाड़ियों के बीच ले जाकर प्रेमी की पत्थर से पीट पीट कर हत्या कर दी। लड़की को घायल अवस्था में छोड़ कर वहां से फरार हो गए।