क्या मुर्तजा ISIS के इशारे पर काम कर रहा था ? Gorakhpur Temple Attack
ABP Ganga | 06 Apr 2022 09:40 PM (IST)
गोरखपुर हमले को लेकर हो रहे खुलासों ने हैरान कर दिया है कि जिस मुर्तजा अहमद अब्बासी को केमिकल इंजीनियर समझा जा रहा था वो स्लीपर सेल तो नहीं है। क्योंकि एटीएस की जांच में मुर्तजा के 4 बैंक अकाउंट का पता चला है। जिसमें एक अकाउंट से मुर्तजा ने 8 लाख रूपए सीरिया भेजे थे और अब सवाल बड़ा है कि कहीं मुर्तजा आईएसआईएस के इशारे पर तो काम नहीं कर रहा था... क्योंकि मुर्तजा के घर से पुलिस को 3 एयरगन भी मिली है... जिससे मुर्तजा निशाना लगाने की प्रेक्टिस करता था...