Gola Gokarannath By election : चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, BJP-SP के दिग्गज झोकेंगे ताकत
ABP Ganga | 01 Nov 2022 11:34 AM (IST)

अब बात लखीमपुर की गोला सीट पर होने वाले उपचुनाव की. गोला गोकर्ण नाथ के उपचुनाव में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. आज दोनों पार्टियां धुंआधार प्रचार करेंगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री बलदेव औलख समेत कई दिग्गज आज प्रचार करते हुए नजर आएंगे. वहीं सपा प्रत्याशी विनय तिवारी के लिए सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य, , नरेश उत्तम पटेल समेत कई दिग्गज नेता प्रचार करते हुए दिखेंगे. आपको बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनाव प्रचार करने कोई कार्यक्रम नहीं है.