Farm Laws Repeal Bill: संसद में पास हुआ कृषि कानून वापसी बिल, लेकिन कब खत्म होगा शोर-शराबा?
ABP Ganga | 29 Nov 2021 03:55 PM (IST)

कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास हो गया है। विपक्ष ने सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया। उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने साफ़ कर दिया है कि भले ही कृषि कानून वापसी का बिल पास हो गया है लेकिन वो अभी घर जाने वाले नहीं हैं क्योंकि कृषि कानून वापसी के अलावा उनकी कई और मांगे हैं जिनका समाधान होना जरुरी है। ऐसे में सवाल ये उठा रहा है कि घर वापसी के मूड में किसान नहीं हैं तो ऐसे में आंदोलन के अंत का समाधान क्या है ?