धामी कैबिनेट मीटिंग में कोरोना पर आ सकते हैं बड़े फैसले, कई दिग्गज नेता बैठक में शामिल
ABP Ganga | 05 Jan 2022 08:10 PM (IST)

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक जारी है। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,हरक सिंह रावत,बिशन सिंह चुफाल ,रेखा आर्य ,सुबोध उनियाल व अन्य मंत्री मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक हो रही है। कैबिनेट बैठक में कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार कड़े निर्णय ले सकती है। शीतकालीन अवकाश के बाद खुल रहे स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सीमित रखने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए प्रस्ताव रख सकते हैं।