Ayodhya में रामनवमी के मौके पर उमड़े श्रद्धालु, प्रशासन ने किए कड़े सुरक्षा के इंतजाम
ABP Ganga | 30 Mar 2023 09:33 AM (IST)

आज रामनवमी का दिन है और इसी मौके पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का जत्था पंहुचा है. 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आए हुए है. ऐसे में प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है. वही आज सबसे ज्यादा भीड़ नागेश्वर नाथ मंदिर, कनक भवन, हनुमान गढ़ी और राम जन्मभूमि पर है जिसके लिए विशेष इंतजाम किए गए है. रामनवमी के मौके पर आज अयोध्या में 25 लाख श्रद्धालु के आने की उम्मीद है.