दिल्ली में सरेआम युवक की हत्या से हड़कंप | Delhi Crime News
ABP News Bureau | 15 Feb 2023 07:18 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में सरेआम युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है...बदमाशों ने चाकू मारकर साहिल नाम के युवक की हत्या कर दी गई...बताया जा रहा है कि मृतक युवक के भाई की बाइक आरटीवी से टकरा गई थी....जिसके बाद आरटीवी सवार लोगों ने साहिल के भाई विशाल पर हमला बोल दिया...लिहाजा विशाल बाइक छोड़कर भाग निकला...और पुलिस वालों से मदद मांगी...लेकिन विशाल का आरोप है कि पुलिस वालों ने उसकी कोई मदद नहीं की...इस बीच विशाल का भाई साहिल भी वहां आ गया...विशाल का कहना है कि पुलिसवालों के कहने पर साहिल बाइक लेने वारदात वाली जगह चला गया...और वहां बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया जिसमें साहिल की जान चली गई.