साइकिल का बदलेगा गियर, किसके बनेगा सबसे ज्यादा मेयर ? | UP Nikay Chunav Update | UP Politics
ABP Ganga | 17 Apr 2023 11:06 PM (IST)

बात माया का दलित मुस्लिम गणित, साइकिल की रणनीति कितनी सटीक. क्योंकि 4 मई को पहले चरण में जिन 10 नगर निगम की सीट पर चुनाव होना है. उसके लिए सपा और बसपा ने बड़ी रणनीति बनाई है. सपा ने जहां दलित, मुस्लिम, ओबीसी और ब्राह्मण पर दांव चला है. वहीं बसपा ने 60 फीसदी सीटों पर मुसलमानों को मैदान में उतारा है. जिनमें से 30 फीसदी सीट ऐसी है जहां सपा और बसपा के बीच मुस्लिम उम्मीदवार वाला क्लैश हो रहा है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि बसपा का दलित-मुस्लिम कार्ड उसे फिर से गेम में ला पाएगा.