Uttarakhand Election: उत्तराखंड कांग्रेस की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकते हैं बड़े एलान
ABP Ganga | 02 Dec 2021 08:56 AM (IST)

उत्तराखंड कांग्रेस की आज देहरादून में मेनिफेस्टो कंसल्टेंसी कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी नजरें होंगी। दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ये प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष नवप्रभात संयुक्त रूप से ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।