Election 2022 Dates: विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान का साथ आचार संहिता लागू
ABP Ganga | 09 Jan 2022 09:45 AM (IST)

कोरोना महामारी के बीच 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है । यूपी-उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो चुकी है। इन पांच राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होंगे और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे ।