CM Yogi का वाराणसी दौरा आज, नेपाल के PM के आगमन की तैयारियों को देखेंगे | Hindi
ABP Ganga | 02 Apr 2022 10:18 AM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सीएम योगी का पहला वाराणसी दौरा होगा। सीएम योगी शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, तो वहीं मुख्यमंत्री योगी नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को फाइनल टच भी देंगे। रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा वाराणसी पहुंचेंगे।