CM Yogi का गोरखपुर दौरा आज, BJP कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे 'टिफिन पर चर्चा'
ABP Ganga | 04 Jun 2023 08:49 AM (IST)

CM Yogi in Gorakhpur : आज सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे....सीएम योगी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे....दरअसल मिशन 2024 को फतह करने के लिए भाजपा टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम लेकर आई है....पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से करने वाले थे....लेकिन, ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे के चलते कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया....जिसके बाद आज सीएम योगी गोरखपुर पहुंचेंगे और जिले गोकुल अतिथि भवन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 'टिफिन पर चर्चा' में शामिल होंगे....