Russia-Ukraine Conflict: लौट रहे छात्रों से मिलने पहुंचे CM Pushkar Singh Dhami, सरकार बनाने को लेकर भी आश्वस्त
ABP Ganga | 05 Mar 2022 02:21 PM (IST)

Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार ने जहां एक तरफ अपना मत साफ कर दिया है कि वह किसी भी हिंसा और युद्ध के पक्ष में नहीं है, तो वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भी सरकार सुरक्षित वतन वापसी करवा रही है. इस बीच यूक्रेन से लौट रहे छात्रों से मिलने CM पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे.