Lakhimpur case: बेटे पर चार्जशीट, तो क्या अब इस्तीफा देंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ?
ABP Ganga | 03 Jan 2022 04:58 PM (IST)

लखीमपुर कांड में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 5000 पन्नों की चार्जशीट में आशीष मिश्रा को हत्या का आरोपी बनाया गया है। कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
चार्जशीट के मुताबिक- साजिश के तहत किसानों को कुचला गया है। प्रदर्शन कर रहे किसानों को जीप और SUV से कुचला गया था। बता दें कि तिकुनिया कांड में कुल 8 लोगों की मौत हुई थी। बचाव पक्ष के वकील अवधेश सिंह के मुताबिक चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम नहीं । अब सवाल ये कि क्या बेटे का नाम आने के बाद से टेनी इस्तीफा देंगे.. ?