Breaking News : आज Lucknow में AIMPLB की बैठक, समान नागरिक संहिता पर बनाएगी रणनीति... | UP News
ABP Ganga | 05 Feb 2023 10:38 AM (IST)

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आज बैठक होने वाली है...ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक लखनऊ में सुबह 10 बजे से नदवा में होगी.... इसमें समान नागरिक संहिता पर मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड रणनीति बनाएगा.... इसके साथ ही शरीयत पर हमला, पूजा स्थल क़ानून की अनदेखी पर चर्चा होगी.... ज्ञानवापी और मथुरा मामला भी बोर्ड की बैठक में रखा जा सकता है। ये बैठक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी की अध्यक्षता मे होगी। बैठक में सभी 51 सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में असद्दुदीन ओवैसी, मदनी, मौलाना खालिद रशीद समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे...