'यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार', CM Yogi ने लॉन्च किया यूपी चुनाव के लिए Theme Song
ABP Ganga | 21 Jan 2022 04:32 PM (IST)

UP Election 2022: उत्तरप्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. ऐसे में जैसे -जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है, सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है. BJP, सपा और बसपा सबने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. ऐसे में आज BJP ने चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले थीम सॉंग को लांच किया गया. इस लांच कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहें.