UP Election: Varanasi में BJP Kisan Morcha निकालेगी Tractor Rally, किसानों को साधने की कोशिश
ABP Ganga | 28 Nov 2021 08:19 AM (IST)

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को साधने की कोशिश तेज कर दी है। तीनों कृषि कानून वापसी के बाद आज बीजेपी किसान मोर्चा वाराणसी में ट्रैक्टर रैली निकालेगा। इस दौरान करीब 700 ट्रैक्टरों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही 5000 किसानों की पंचायत भी होगी। इस पंचायत में बीजेपी किसान मोर्चा किसानों को समझाने की कोशिश करेगी कि किस प्रकार 2014 से लेकर अब तक प्रदेश और केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कितने कार्य किए हैं.