Breaking News: Patna में तिरंगा लिए छात्र पर लाठी बरसाने वाले ADM जांच में पाए गए दोषी
ABP News Bureau | 03 Sep 2022 01:34 PM (IST)
22 अगस्त को पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे TET अभ्यर्थियों पर डंडे बरसाने वाले ADM कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह को जांच रिपोर्ट में दोषी पाया गया है. अब DM ने एक हफ्ते में जवाब मांगा है. जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट DM को सौंप दी है जिसके बाद DM ने ADM से हफ्ते भर में जवाब मांगा है.