विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Chanakya Strategies | *Exit polls are projections; official results on May 4, 2026)
Allahabad University Protest : छुट्टी होने के बाद भी प्रदर्शन के लिए डटे हुए छात्र
ABP Ganga | 30 Sep 2022 07:07 PM (IST)

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में फीस वृ्द्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है... छात्रों के अनशन का आज 25 वां दिन है... यूनिवर्सिटी में आज से दशहरे की छुट्टियां हो गई हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र यूनियन हॉल के बाहर अनशन पर बैठे हुए हैं। छात्रों ने आज भी जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया... आमरण अनशन पर बैठे हुए 2 छात्रों की तबीयत आज बिगड़ गई... डॉक्टरों को बुलाकर इनका मेडिकल चेकअप कराया गया है... वहीं आज अनशन स्थल पर कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह और उपाध्यक्ष सुशील तिवारी समेत कई पदाधिकारी पहुंचे... उन्होंने छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया