Akhilesh Yadav Hardoi Rally : 'जनता तय कर रही है कि BJP को किस चरण में ज्यादा हराया जाए'
ABP Ganga | 21 Feb 2022 01:54 PM (IST)

UP Election 2022: तीसरे चरण का मतदान रविवार 20 फरवरी को खत्म हो गया. सबसे अधिक ललितपुर में तो सबसे कम मतदान प्रतिशत कानपुर में देखने को मिला. अब चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है. आज प्रचार का आखिरी दिन है और शाम में चौथे चरण के प्रचार का शोर थम जायेगा. UP में आज तमाम बड़े दिग्गज चुनावी सभाएं करेंगे. हरदोई सीट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार BJP प्रत्येक चरण में पिछड़ रही है. उनके साथ ओपी राजभर भी मंच पर मौजूद रहें.