अखिलेश यादव ने Social Media पर सपा कार्यकर्ताओं के लिए दिए गाइडलाइन| Akhilesh Yadav on 2024 Election
भाजपा ही नहीं समाजवादी पार्टी भी सोशल मीडिया पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. जिसके लिए खुद पार्टी अध्यक्ष ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयारी में जुटे अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सपा कार्यकर्ताओं के लिए गाइडलाइन दिए हैं. अखिलेश यादव नेसमाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने से बचने को कहा है. देखा गया है कि कुछ कार्यकर्ता पार्टी नेताओं के विरूद्ध भी पोस्ट डालते हैं और तरह-तरह की टिप्पणी करते हैं. ये घोर अनुशासनहीनता है और इस तरह की पोस्ट पर कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा. साथ ही अखिलेश यादव ने पार्टी का पक्ष रखने वाले नेताओं को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है.



























