Uttarkashi में अभी भी 3 पर्वतारोही लापता, खराब मौसम की वजह से सर्च ऑपरेशन में परेशानी | Uttarakhand
ABP Ganga | 08 Oct 2022 03:17 PM (IST)

उत्तरकाशी में द्रौपदी के डांड पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन फिलहाल ग्राउंड के जरिए जारी है, क्योंकि खराब मौसम की वजह से हवाई मार्ग से सर्च ऑपरेशन में परेशानी हो रही है. हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है.अभी भी लापता 3 लोगों की तलाश जारी है. ग्राउंड पर उतरी टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.