ऑस्कर अवार्ड समारोह में श्रीदेवी और शशि कपूर को दी गई श्रद्धांजलि
ABP News Bureau | 05 Mar 2018 11:48 AM (IST)
दुनिया के सबसे बड़े फिल्म मंच ऑस्कर से फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड बंट रहे हैं. ऑस्कर के इस समारोह में दुनिया की उन फिल्मी हस्तियों को याद किया जाता है जो हमारे बीच नहीं रहे. आज ऑस्कर अवॉर्ड्स में श्रीदेवी को याद किया गया. शशि कपूर को भी याद किया गया. दोनों को श्रद्धांजलि दी गई. 24 फरवरी की रात दुबई में श्रीदेवी की मौत हो गई थी.