भारतीय फुटबॉल टीम के साथ हुई बेईमानी, Qatar ने धोखे से जीता मुकाबला | Indian Football | Sports LIVE
एबीपी लाइव | 12 Jun 2024 06:41 PM (IST)

भारतीय फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे दौर के क्वॉलीफायर में हार गई है. दरअसल, मंगलवार रात टीम इंडिया को कतर के खिलाफ विवादित गोल की बदौलत कतर ने हरा दिया. इस बेहद रोमांचक मैच में भारतीय टीम को कतर ने 2-1 से हराया. बहरहाल, भारत खराब रेफरिंग के कारण फीफा वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर के तीसरे दौर में पहुंच नहीं सका. इस तरह टीम इंडिया इतिहास रचने से चूक गई है. भारत के लिए लालियानजुआला चांगटे ने 37वें मिनट में गोल दागा. इस गोल के बदौलट टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही थी, लेकिन खराब रेफरिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा.