Messi से आगे निकले Sunil Chhetri, Pelé के रिकॉर्ड से सिर्फ 3 गोल दूर !
ABP News Bureau | 09 Jun 2021 08:10 AM (IST)

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में वो अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. छेत्री ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियन कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में दो गोल दागकर ये उपलब्धि हासिल की. इस लिस्ट में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले पायदान पर मौजूद हैं.