संविधान की शपथ : चुनाव में हुई हार तब आई ममता बनर्जी को भगवान जगन्नाथ की याद ? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 04 Jul 2019 06:45 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज जय जगन्नाथ की गूंज है.. ये नारा किसी बीजेपी नेता ने नहीं.. बल्कि सीएम ममता बनर्जी ने लगाया है.. ममता ने भगवान जग्न्नाथ की रथयात्रा को रवाना किया.. पूरे विधि विधान से पूजा की... आरती की.. लेकिन सबके मन में जो सवाल उठ रहे हैं... वो ये कि चुनाव प्रचार के दौरान जय श्रीराम के नारे का विरोध करने वाली ममता की सोच और आस्था में ये परिवर्तन कैसे आया.. राम हों या जगन्नाथ एक ही भगवान के अवतार माने जाते हैं.. तो क्या ये समझा जाए.. कि ममता भी अब कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है.. यानी सॉफ्ट हिंदुत्व..वो भी ये मान चुकी हैं.. कि सत्ता के लिए हिंदू वोट जरूरी है ? अगर हां तो क्या चुनाव में करारी हार से ममता ने ये सबक सीखा है.. इसीलिए हमारा आज का सवाल है कि चुनाव में हुई हार तब आई जगन्नाथ की याद ?