Mahashivratri 2026 Special: Swagat Rathore, वो Singer जिन्हें सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Sadhguru
Swaroop Khan ने महाशिवरात्रि के दौरान Isha Foundation में अपने भजन “मार्गिया बोवाड़ा फुलेड़ा बिछावा रे…” से ऐसा भावपूर्ण वातावरण बना दिया था कि Sadhguru की आंखें भी नम हो गई थीं।इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे खुद को केवल एक माध्यम मानते हैं और इसका श्रेय भगवान शिव को देते हैं। पिछले साल उस विशेष प्रस्तुति के बाद उन्हें सद्गुरु से मिलने और आशीर्वाद लेने का अवसर भी मिला, जो उनके लिए बहुत बड़ा क्षण था। इस बार भी वे Sounds of Isha के साथ महाशिवरात्रि में परफॉर्म करेंगे, लेकिन गानों की घोषणा अभी नहीं कर सकते। उनका उद्देश्य है कि वे भक्तों के मन में भक्ति की ज्योति जगा सकें और उन्हें शिव से जोड़ने का माध्यम बन सकें। स्वरूप खान राजस्थान के सिरोही से हैं और अपने परिवार की लोकसंगीत परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ए.आर. रहमान के एक सिंगिंग शो से की थी और फिल्म Zero में भी गाना गाया है। लोकसंगीत, भजन और अन्य शैलियों में गाते हुए उनकी संगीत यात्रा उन्हें ईशा फाउंडेशन तक लेकर आई। उन्होंने अंत में सभी के आशीर्वाद की कामना करते हुए “हर हर महादेव” कहा




























