परवरिश टिप्स: बच्चों को स्किम्ड यानी डबल टोंड दूध ही पिलाएं
ABP News Bureau | 23 Jun 2019 07:54 AM (IST)

गुरुजी पवन सिन्हा हर रोज की तरह सभी माता-पिता और अभिभावकों को एक खास परवरिश टिप्स दे रहे हैं, जिसका ध्यान देने से उनके बच्चों के स्वास्थ्य में लाभ, चरित्र में सादगी और व्यवहार में कुशलता आएगी. श्रीगुरु पवन सिन्हा ऐसी कोई भी टिप्स नहीं देते हैं जिसे करना किसी भी माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल हो. परवरिश टिप्स- बच्चों को स्किम्ड यानी डबल टोंड दूध ही पिलाएं. गौ माता का दूध है तो अलग बात है. भैंस के दूध में बच्चों को थोड़ा पानी मिलाकर दें. डबल टोंड दूध से बच्चों का हाजमा ठीक रहता है. बहुत सारे बच्चों का दूध पीने के बाद पेट भारी होने लगता है.